बाह। भदावर इंटर कॉलेज के सामने बुधवार की सुबह सड़क पर खड़े ट्रक में लदी सरिया स्कूल जा रहे छात्र के गले में धंस गई। छात्र को इलाद के लिए एसएन में भर्ती कराया गया है।
विक्रमपुर गांव निवासी सुनील का पुत्र शिवम 11वीं का छात्र है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बाइस से कॉलेज जा रहा था। कॉलेज के बाहर स्टैंड पर बाइक खड़ी करने के लिए जैसे ही वह मुड़ा सड़क पर खड़े ट्रक से बाहर निकली सरिया उसके गले में धंस गईं। यह देख आसपास रहे लोग शिवम को इलाज के लिए बाह सीएचसी लेकर आए। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिय गया। हादसे के बाद छात्रों ने कॉलेज के सामने सड़क पर ट्रख खड़ा किए जाने और बाहर निकल रही सरियों से सुरक्षा की अनदेेेेखी पर रोष भी जताया। संवाद