सोरोंजी। तीर्थनगरी के सोरोंजी गेस्ट हाउस में राम कथा के सातवें दिन कथावाचक पंडित विपिन दीक्षित ने श्रीराम भरत मिलाप, भरत का नंदीग्राम निवास की कथा का मनोहारी वर्णन किया। भरत मिलाप की लीला सुन भक्तों की आंखे नम हो गईं।
कथा वाचक ने लीला का वर्णन करते हुए कहा कि चित्रकूट में कुटिया बनाकर रह रहे प्रभु श्रीराम को लेने के लिए भरत जब वन में पहुंचते हैं तो दोनों का मिलन देखकर लोगों की आंखें भर आईं। इस दौरान सुनील उपाध्याय, अरविंद अग्रवाल, रजनेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, कुलदीप वशिष्ठ, ब्रजकिशोर मिश्रा सहित अन्य श्रोता मौजूद रहे।