फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात करोड़ में से 29 लाख ही वसूल पाया एआरटीओ विभाग

Thu, 02 Jan 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में वाहन स्वामियों को बकाया कर जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इसके बाद भी 2191 वाहन स्वामियों पर बकाया 7.91 करोड़ में से मात्र 29 लाख रुपये की वसूली हो सकी है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत जिले के 248 वाहन स्वामियों ने ओटीएस शुल्क जमा किया है। 170 वाहन स्वामियों ने 29 लाख रुपये जमा किया है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर कुल 132 वाहनों के चालान कर 70 वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरुद्ध किया है। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से कहा है कि एक मुश्त समाधान योजना 5 फरवरी तक रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए बकाएदार अवधि से पहले अपना बकाया जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें