दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) में प्रवेश के लिए अगर अब तक आवेदन नहीं किया है तो अब आपके पास केवल दो दिन का ही वक्त है। डीईआई में प्रवेश के लिए एक जून तक आवेदन किया जा सकता है। डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट और बी वॉक कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बुधवार तक है।
दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई है। एक जून तक डीईआई में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए आवेदन 13 जून तक किए जा सकेंगे। अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए 4 जून से एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, वहीं पीजी कोर्स के लिए एडमिट कार्ड 16 जून से अपलोड होंगे। 10 जून से लिखित परीक्षाओं के बाद 15 जून से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अंडरग्रेजुएट कोर्स में लिखित परीक्षा 10 से
आगरा। दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में बीटेक को छोड़कर सभी अंडरग्रेजुएट, डिप्लोमा, वोकेशनल कोर्सेज में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षाएं 10 जून से शुरू हो जाएंगी, जो 16 जून तक जारी रहेंगी। डीईआई की वेबसाइट पर इन कोर्सेज की लिखित परीक्षाओं की तारीख अपलोड कर दी गई है।
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की लिखित परीक्षा 19 से
बीएड, एम वॉक और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षाएं 19 जून से शुरू होंगी और 24 जून तक चलेंगी। कोर्सवार इनका शिड्यूल जारी कर दिया गया है। पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए लिखित परीक्षा 25 जून को होगी।