फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की नाक काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिपाही की नाक काटने वाले आरोपी को नारखी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था। नारखी थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नारखी थाने पर तैनात हेडकांस्टेबिल संदीप कुमार 24 मई को जांच के मामले में जाटऊ गए थे। यहां आरोपी धर्मेंद्र पुत्र कुंवरपाल निवासी नगला रामकुंवर ने साथी के साथ सिपाही पर हमला बोल दिया था। सिपाही से अभद्रता करते हुए उसकी नाक दांत से काट ली थी। धर्मेंद्र और उसके साथी के खिलाफ नारखी थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि धर्मेंद्र कुमार फरार चल रहा था। इसको देर रात नारखी थाना पुलिस ने गौंछ तिराहा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष नारखी विनय कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पर हमला किया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। जिसको शुक्रवार को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें