फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोषी ग्राम पंचायत में गोलमाल करने को बना रहे थे कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव

Thu, 20 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यप्रकाश की हत्या की वारदात होने के बाद उनकी पत्नी कुसुमलता ने हत्यारोपियों पर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान एवं सीडीओ, ऑफिस के स्टेनो, एडीओ व अन्य लोग गोलमाल करने के लिए कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यप्रकाश कागजों पर हस्ताक्षर करने को राजी नहीं थे। उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने क्रूरतापूर्वक उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या के बाद यह मामला जिले में काफी सुर्खियों में आया और ग्राम पंचायतों में गोलमाल को लेकर सवाल खड़े होने लगे। सत्यप्रकाश की हत्या को लेकर राजनीति भी हुई। 27 मई 2012 को सीडीओ ऑफिस के स्टेनो अतर सिंह, एडीओ विकास खंड सोरों राजेंद्र पाल सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यप्रकाश को ग्राम पंचायत के कार्य का बहाना करके बुलाया था। ग्राम पंचायत अधिकारी कार्यालय में स्टेनो के पास पहुंचे और इसके बाद ही लापता हो गए। ग्राम प्रधान के साथ साथ विभाग के कर्मी भी गोलमाल में सहभागी बने हुए थे। जब सत्यप्रकाश रात को घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल पर पत्नी ने व परिवार के लोगों ने फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन किसी अन्य के पास था और वह बार बार सत्यप्रकाश के परिजनों को गुमराह कर रहा था। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें