फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी करने के लिए किशोरी को घर से उठा ले गया आरोपी

Wed, 22 May 2024 04:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन



एक गांव निवासी किशोरी को नामजद साथियों की मदद से जबरदस्ती शादी करने के लिए घर से उठा ले गया। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 15 मई की रात को घर में सो रही थी। देर रात थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला नयनसुख निवासी कौशलेंद्र घर में घुस आया। वह अपने सहयोगी पुष्पेंद्र, सर्वेश, बेवर के गांव सरइया निवासी प्रदीप, चरन सिंह निवासी नगला कंस थाना करहल के सहयोग से पुत्री को घर से उठा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री की जानकारी नहीं मिल सकी। उन्हें व परिजन को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बाजार गई महिला लापता
कुसमरा। बाजार घरेलू सामान की खरीदारी करने गए महिला लापता हो गई। तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं हुई तो परिजन ने तहरीर दी। ससुर ने पुलिस को बताया कि पुत्रवधू 19 मई को कस्बा बाजार करने गई थी। इसके बाद घर वापस नहीं लोटी। परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद




दो बच्चों सहित महिला लापता
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला दो बच्चों सहित लापता हो गई। पति की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस को बताया कि 17 मई की दोपहर पत्नी दोनों पुत्रियों को साथ लेकर बाजार गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद


शादी का बना रहे दवाब, पीड़िता के घर में किया पथराव
बेवर।
इटावा रोड पर किराए के घर में रह रही पीड़िता पर आरोपी शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर सोमवार रात आरोपी व सहयोगियों ने पथराव कर दिया। पथराव से इलाके में अफरातफरी मच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवक परिजन के साथ इटावा रोड पर किराए के मकान में रह रहा है। सोमवार रात मुन्नू अली निवासी मोहल्ला ब्रह्मनान ने पीड़ित की नाबालिग पुत्री से शादी का दबाव बनाने के लिए घर पर पथराव किया। ऐसा कृत्य आरोपी व सहयोगियो ने तीन बार किया। पीड़ित परिवार के लोग इतना भयभीत हो गए कि शिकायत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। पड़ोसियों ने आरोपी को ललकारा औार पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। मामले में पीड़िता के पिता की ओर से मुन्नू अली के खिलाफ मारपीट आदि धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें