थाना घिरोर क्षेत्र में टेंपो चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। गुंडा टैक्स वसूला जाता है। विरोध करने पर।उनकी पिटाई भी को जाती है। एक टेंपो चालक और साथियों की तहरीर पर पुलिस ने जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज किया है।
सरकार की ओर से टेंपो चालकों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता है। लेकिन थाना घिरोर क्षेत्र में टेंपो चालकों से नामजद रोजाना 50 से 100 रुपये गुंडा टैक्स वसूलता है। दन्नाहार के गांव बिघरई निवासी टेंपो चालक रोहन ने आरोप लगाया की कस्बा घिरोर निवासी रिंकू यादव खारजा बंबा, गोल चक्कर के पास टेंपो चालकों से गुंडा टैक्स वसूलता है। 19 मई को रिंकू यादव ने रुपये न देने पर उसे टेंपो से बाहर खींच लिया और पिटाई करते हुए धमकी दी। जेब में रखें 100 रुपए निकाल लिए। कहा कि इसी तरह मुझे रोजाना 50-100 रुपये दे दिया कर। गुंडा टैक्स वसूली से उसके साथ अन्य टेंपो चालक परेशान हैं। पुलिस ने रिंकू यादव के खिलाफ जबरन।वसूली का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।