फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण समयसीमा में ही करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को एसपी अविनाश पांडेय के साथ थाना भोगांव और बेवर में शिकायतें सुनीं। शिकायतों का समय सीमा के अंदर पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा जमीन के विवाद में लेखपाल पुलिस टीम के साथ ही मौके पर जाकर समस्या का निदान कराएं। मौके पर जाते समय थाने की जीडी में समस्या दर्ज कराकर वापस लौटने पर की गई कार्रवाई अंकित कराई जाए। उसी दिन समाधान नहीं हो पाने पर दो दिन में जरूर निस्तारण किया जाए।
नगला मनोहर निवासी रामनाथ, नगला विचित्र निवासी आलोक ने नाली से सिंचाई नहीं करने देने, नगला पंची निवासी रामप्रकाश, मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी मोहम्मद अली ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। डीएम और एसपी ने थाना बेवर में चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए। तहसीलदार अजीत कुमार, सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर भोगांव पहुप सिंह, इंस्पेक्टर बेवर जसवीर सिंह सिरोही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें