जन्म से ही आनुवांशिक गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से ग्रसित चार साल की मासूम हेम्या की मदद के लिए लोगों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने बच्ची के ऑपरेशन में मदद का बीड़ा उठाया है और अपनी ओर से एक लाख रुपये की राशि प्राथमिक तौर पर शामिल की है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लोगों ने करीब दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। अब तक करीब तीन लाख रुपये जमा हो चुके हैं।
बता दें कि थैलेसीमिया से ग्रसित बच्ची की रीढ़ की हड्डी से जुड़े मैरो में खून नहीं बनता है। बच्ची को हर माह खून चढ़ाना पड़ता है। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मैरो ट्रांसप्लांट में करीब 27 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। मिलाप संस्था ने बच्ची के लिए करीब साढे़ छह लाख रुपये एकत्र भी कर दिए हैं।
यह हैं दानवीर
कुंतल युवा संगठन-51000, लोकेश कुमार-50000, आगरा संजय पैलेस-20000, एससी चाट-10500, प्रबल -11000, वंदना-11000, विनय कुमार-5100, ममता-5000, आईएमपीएस प्रालि-5000 रुपये के अलावा दानवीरों में शिवम गुप्ता, अवनीश कुमार, आनंद कुमार सोनी, राजेंद्र, प्रेम कुमार, नीतू शर्मा, जान्वी सिंह, जितेंद्र कुमार, प्रतीक अग्रवाल, आरके रोडलाइन्स, अंशुमान जैन, मोहित गर्ग, दीप चंद्र, हरिओम, प्रदीप कुमार, विशाल दीक्षित, दीप्ती गोयल, हरबीर सिंह आदि शामिल हैं।