फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोंस मिल प्रकरण: धमाके के आरोपी रज्जो जैन की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, डीएम ने दिए आदेश

Fri, 21 May 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जोंस मिल लाइन स्थित सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पीछे 19 जुलाई 2020 को बम धमाका हुआ था। इस धमाके में ट्रांसपोर्ट के गोदाम की छत उड़ गई थी। विस्फोटक से धमाका कराए जाने की पुष्टि होने पर थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जोंस मिल प्रकरण में पकड़े गए आरोपियों के फोटो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जोंस मिल लाइन में सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पीछे बम धमाका करने के आरोपी रज्जो जैन की 6.80 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर ली गई है। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने अब इस संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।  

विज्ञापन


जोंस मिल लाइन स्थित सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पीछे 19 जुलाई 2020 को बम धमाका हुआ था। इस धमाके में ट्रांसपोर्ट के गोदाम की छत उड़ गई थी। विस्फोटक से धमाका कराए जाने की पुष्टि होने पर थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद मैना गेट, पथवारी निवासी राजेंद्र प्रसाद जैन उर्फ रज्जो जैन का नाम सामने आया था। पुलिस ने रज्जो जैन सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पांच नवंबर 2020 को रज्जो जैन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में दो मार्च को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया। 

इसके बाद रज्जो जैन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि रज्जो जैन की 6.80 करोड़ की संपत्ति चिन्हित कर डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें पांच संपत्ति को चिह्नित किया गया था, जिसमें प्लाट, निर्माणाधीन अपार्टमेंट और पुश्तैनी घर भी शामिल है। अब गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति का जब्तीकरण के आदेश जिलाधिकारी पीएन सिंह ने दिए हैं। अब पुलिस और प्रशासन की टीम रज्जो जैन की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


यह संपत्ति की गई है चिन्हित
- राज कमल अपार्टमेंट, निर्माणाधीन, सागा एंपोरियम के पीछे, फतेहाबाद रोड। 
- प्लॉट संख्या 55, गिर्राजपुरी के समीप, भगवती बाग, नरायच, जोकि रज्जो जैन के बेटे धीरज जैन के नाम पर है। 
- मैना गेट, पथवारी में संपत्ति 66 वर्ग गज में है, यह पत्नी मंजू जैन के नाम पर है। 
- मैना गेट, पथवारी में ही 96.66 वर्ग गज की संपत्ति, जोकि रज्जो जैन के बेटे धीरज जैन के नाम पर है। 
- लेन गऊशाला, बेलनगंज में पुश्तैनी मकान 275 वर्ग गज में। 

संबंधित खबर- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे ने रची थी जोंस मिल धमाके की साजिश, कमीशन के लिए लगाया था बम

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें