फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुरावली में धूमधाम के साथ निकाली ठाकुरजी की यात्रा

Fri, 05 Apr 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली में धूमधाम के साथ निकाली ठाकुरजी की यात्रा
विज्ञापन

वैश्य समाज की ओर से मेले का भी हुआ आयोजन
कुरावली। शुक्रवार को माहौर वैश्य समाज के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला महाजनान स्थित श्रीराम मंदिर से ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के साथ ही मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
शुक्रवार को मोहल्ला महाजनान स्थित श्री राम मंदिर परिसर में हवन पूजन करने के पश्चात विधि विधान से ठाकुरजी को भव्य रथ में विराजमान किया गया। तत्पश्चात नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनों को बिखेरता चल रहा था। उसके पीछे काली मंडल, राधाकृष्ण और शिव पार्वती के मनमोहक स्वरूप चल रहे थे। भगवान गणेश, मां दुर्गा, शिव पार्वती सहित एक दर्जन से अधिक झांकियां यात्रा में शामिल थीं। सबसे पीछे भव्य रथ पर ठाकुरजी विराजमान थे और उनके साथ वैश्य समाज के लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा गल्ला मंडी, सदर बाजार, मंदिर महाराज जी बाबा, घिरोर रोड चुंगी होती हुई जीटी रोड स्थित मंदिर बनखंडेश्वर परिसर में मेले के रूप में परिवर्तित हुई। जहां ठाकुर जी का भव्य पूजन अर्चन किया गया। शोभायात्रा श्री राम मंदिर परिसर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, हिमांशु, शिवम, आलोक गुप्ता ,सुभाष, रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें