फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वर्ण हंस रथ पर दर्शन देंगे ठाकुरजी

विज्ञापन
श्री गिरिराज सेवा मंडल परिवार की ओर से आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
आगरा। श्री गिरिराजजी सेवा मंडल परिवार की ओर से गोवर्धन में दो दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव की तैयारी को लेकर विजय नगर स्थित पुरुषोत्तम ग्रीन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम बड़ी परिक्रमा मार्ग गोवर्धन में होने वाले महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को स्वर्ण जड़ित शंख से गोविंदाभिषेक के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। हरिओम महाराज के सानिध्य में 11 ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चारण से ठाकुरजी का अभिषेक करेंगे। इसके बाद प्रभु को माखन-मिश्री, तुलसी दल सहित विशेष भोग अर्पित किए जाएंगे। फिर बैंडबाजों और भजन मंडलियों संग गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई जाएगी। सह संस्थापक मयंक अग्रवाल ने बताया कि परिक्रमा के गाद कानपुर से पधारीं भजन गायिकाएं भजन संध्या में श्रीहरि का गुणगान करेंगी।
संरक्षक महंत कपिल नागर एवं रविंद्र गोयल ने कहा कि सोमवार को ठाकुरजी स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान होंगे। रत्न जड़ित आभूषणों से ठाकुरजी का अलौकिक शृंगार होगा। कार्यक्रम स्थल को स्पेशल लाइट इफेक्ट से बैकुंठ लोक स्वरूप में सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष विशाल बंसल ने बताया कि महिलाएं चांदी के कलश लेकर महोत्सव में सहभागिता करेंगी। ठाकुरजी को चांदी के थाल में छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। भोग अर्पण के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। शयन आरती के साथ दो दिवसीय दिव्य 56 भोग छप्पन भोग महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें