फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में चोरों का आतंक: एक ही रात में पांच घरों में कर डाली चोरी, लाखों का माल ले उड़े

Tue, 27 May 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के भोगांव में चोरों ने रात को जमकर तांडव मचाया। पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
मैनपुरी में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव में एक ही रात में पांच घरों को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरों का निरीक्षण किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

          

ग्राम विनोदपुर में सोमवार की रात चोरों ने गांव में पांच घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। गांव के गंगा सहाय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बीती रात वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। तभी चोर दरवाजा खोलकर घर में रखी दो अंगूठी, एक झाला, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल बक्से से निकाल ले गए। बक्से को खेतो में फेंक दिया। 

विज्ञापन



इसी प्रकार गांव के रामसरन के घर से आठ हजार की नगदी और पायल निकाल ले गए। चोरों ने गांव के ही नंदराम तथा रामसेवक जोकि गांव से बाहर गए थे चोरी कर ली। चोरों ने योगेंद्र के घर से एक अंगूठी व करधनी चोरी कर ली।
विज्ञापन

   
चोरों ने घरों से उठाकर लाए गए बक्सों अटैची को गांव से सटे गोविन्द, गंगा सिंह तथा रामविलास के खेतों में ले जाकर फेंक दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और पीड़ितों से जानकारी जुटाई। उन्होंने घटना के संबंध में गांव के लोगों से भी बात की। उन्होंने बताया कि तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें