फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंट संचालक की मौत

विज्ञापन
03एमएनपी-16-मृतक सतेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार देर रात घिरोर थाना क्षेत्र में टेंट का सामान लेने गए संचालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंट हाउस संचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक दन्नाहार क्षेत्र का रहने वाला था, मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी सतेंद्र कुमार (35) दरबाह के पास टेंट की दुकान किए हुए थे। सोमवार को गांव बलहेदा में टेंट लगा था। देर रात करीब 12 बजे टेंट के किसी सामान को लाने के लिए सतेंद्र कुमार बाइक से घिरोर गए थे। बाइक जब घिरोर क्षेत्र में कल्होर पुवां के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया, वहीं परिजन को जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें