आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में बीती रात दूरा रोड पर स्थित उन्देरा के निकट आल्हा सैयद मजार को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।