फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में धर्मस्थल के अंदर रखा मिला आपत्तिजनक सामान, नमाज के बाद लोगों का हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 11 Apr 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना मंटोला स्थित धर्मस्थल में सुबह-सुबह जब लोग पहुंचे, तो यहां थैले से खून टपकते हुए दिखाई दिया। अंदर आपत्तिजनक सामान रखा हुआ था। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं नमाज के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने लाठी फटकार हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों पर सख्ती करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र में धर्मस्थल के अंदर असामाजिक तत्वों ने थैले के अंदर आपत्तिजनक सामान रख दिया। सुबह के समय जब लोग यहां पहुंचे, तो इस थैले को देखकर आक्रोश फैल गया। लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ये हरकत करने वाला आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। 
विज्ञापन




पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को पकड़ लिया। आपत्तिजनक सामान नजीर उर्फ कल्लू पुत्र सलाहुद्दीन निवासी शाहगंज ने रखा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं शुक्रवार को नमाज के बाद घटना को लेकर नारेबाजी की गई। इस दाैरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इससे हंगामा कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दाैड़कर उनका पीछा किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें