फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बवाल के बाद दुष्कर्म पीड़िता के गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Fri, 22 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बुधवार को गांव पहुंचे पूर्व मंत्री और विधायक के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच हुए बवाल के बाद तनातनी बनी हुई है। इसके मद्देनजर पीड़िता के घर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी को 13 मई के शाम गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ जबरन उठा ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसमें एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। 

मामले में नया मोड़ बुधवार को तब आया, जब पीड़ित के घर पहुंचे पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह के समर्थकों से ग्रामीणों की झड़प हो गई। जिसके बाद भारी फोर्स की मौजूदगी में पूर्व मंत्री और विधायक को समर्थकों सहित पुलिस ने गांव से सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन


इस मामले में गुरुवार को पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा पीड़ित पक्ष से मिलने जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें