फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पोस्ट पर सोंरों के तीर्थपुरोहितों में नाराजगी, बनारस से आया है पोस्ट

Wed, 20 Dec 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोरों (कासगंज)
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
फेसबुक पर तीर्थपुरोहितों के लिए दरिद्र व ढोंगी शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बनारस के स्वामी माधवानंद दयालु के खिलाफ सोरों के लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को स्वामी माधवानंद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। 
विज्ञापन


बनारस में एक संस्कृत विद्यालय का संचालन करने वाले स्वामी माधवानंद दयालु, वराह मंदिर में सेवा पूजा करने वाले पं. नरेश त्रिगुणायत की फ्रेंड लिस्ट में हैं। दो दिन पूर्व माधवानंद ने फेसबुक पर सोरों के तीर्थपुरोहितों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की थीं। 

इससे आक्रोशित तीर्थपुरोहितों ने सभासद अमित अनाड़ी के नेतृत्व में कटरेश्वर चौराहे पर स्वामी माधवानंद दयालु का नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया। 

प्रशासन से उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। लोगों ने की तीर्थ पुरोहितों को ढोंगी कहना पूर्णत: गलत है। इस तरह की टिप्पणी से तीर्थनगरी के पुरोहितों की भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें