फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घौंट कर की गई थी दस वर्षीय बालक रोहित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव तोतलपुर निवासी दस वर्षीय बालक की हत्या दम घुटने से हुई थी। आरोपियों ने बालक का मुंह और नाक बंद कर दी थी। जिससे वह सांस नहीं ले सका और उसकी मौत हो गई। इसका खुलासा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किया। शक के दायरे में आए कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव तोतलपुर निवासी दस वर्षीय रोहित का शव सोमवार शाम करीब छह बजे गांव के पीछे यमुना के जंगल में पड़ा मिला था। गांव से जंगल की दूरी करीब पांच सौ मीटर है। रोहित दोपहर करीब 12 बजे लापता हो गया था। शाम को ग्रामीण जंगल की ओर गए तो रोहित का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया के साथ बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने पीड़ित परिवारीजों से पूछताछ कर शक के दायरे में आए कुछ लोगों को रात में ही उठा लिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत दम घुटने से होना पाया गया। उधर देर रात हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। एक आरोपी की अभी पुलिस तलाश कर रही है। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया का कहना है कि बालक की मौत दम घुटने से हुई है। हत्यारोपियों ने बालक का मुंह और नाक बंद कर दी थी जिससे वह सांस नहीं ले सका और उसकी मौत हो गई। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें