फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में 10 वर्षीय बालक का अपहरण: कार से कूदकर बदमाशों से बचा, पुलिस को बताई आपबीती

Thu, 09 Dec 2021 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहे बालक को अगवा कर लिया गया। कार सवार बदमाश उसे बेहोश करके डिग्गी में डालकर ले जा रहे थे। कार रुकने पर उसे होश आया तो वह किसी तरह डिग्गी खोलकर कूद गया। 
विज्ञापन
थाना महावन में मां के साथ बैठा बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र की कदंब विहार कॉलोनी से बृहस्पतिवार सुबह 10 वर्षीय बालक को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। बदमाश कार से बच्चे को महावन क्षेत्र में गोशाला की तरह लेकर जा रहे थे। गोशाला और गोकुल के बीच कार जैसे ही रुकी तो बालक मौका पाकर कार की डिग्गी से कूद गया। इसके बाद किसी तरह अपने घर पहुंचा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कान्हा पुत्र स्वर्गीय राकेश निवासी कदंब विहार कॉलोनी थाना रिफाइनरी को सुबह उसकी मां सावित्री ने दुकान से सामान लेने के लिए भेजा था। काफी समय तक कान्हा घर नहीं लौटा तो मां को चिंता हुई। मां ने आस-पड़ोस में उसको खोजा लेकिन कोई पता नहीं लगा। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। 

बेहोश हो गया था बालक
कुछ देर बाद पुलिस बालक को लेकर उसकी मां के पास पहुंच गई। बच्चे ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे रोककर उसके ऊपर एक कपड़ा डाल दिया था। इसके बाद बेहोश हो गया। कार की डिग्गी में होश आया तो मौका पाकर भाग निकला। वहां पर मुरारी बाबा आश्रम के सामने रोने लगा। वहीं एक साधु ने उसे अंदर ले गया। 
विज्ञापन


उससे पूछताछ की तो उसने अपना पता कदंब विहार कॉलोनी बताया। सूचना मिलते ही महावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, कान्हा की मां सावित्री एवं अन्य लोग महावन थाने पहुंचे। अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देकर महावन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी त्रिपुरेश कौशिक ने बताया तहरीर लेकर जांच की जा रही है। अपहरण की घटना रिफाइनरी थाने की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें