तामहल में पर्यटक से वीडियो के लिए 10 रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक पर्यटक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके बाद विभागीय अधिकारी जांच कराने की बात कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजमहल देखने आए एक पर्यटक से फोटोग्राफी के नाम पर 10 हजार रुपये वसूल लिए गए। बाद में पर्यटक ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती वायरल कर दी। पता चलने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। ताजमहल परिसर और उसके आसपास अवैध रूप से सक्रिय गाइडों और पर्यटकों को परेशान करने वाले ठगों के खिलाफ बड़ा अभियान जल्द चलाया जाएगा।