आगरा में शनिवार को 46 डिग्री के पार पहुंचे तापमान में ताजनगरी के 10 हजार से अधिक लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। शनिवार को शहर में धाकरान, आवास विकास कॉलोनी, कमला नगर के बृज विहार, प्रेम आनंद कुंज क्षेत्र की ओर पाइप लाइन में लीकेज के कारण पानी नहीं आया। लू के थपेड़ों के बीच और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जब पानी की ज्यादा जरूरत थी तब उन्हें टैंकरों और पड़ोसियों पर निर्भर रहना पड़ा।
10 दिन से नहीं मिल रहा पानी
कमला नगर के बृज विहार, प्रेम आनंद कुंज में लोग 10 दिन से पानी के लिए परेशान हैं। लॉकडाउन में लोगों की पानी की जरूरत बढ़ गई है, लेकिन 10 दिन से सप्लाई नहीं आई।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में 'गंगाजल' के लिए संघर्ष, दिन निकलते ही शुरू होती है पानी की जद्दोहद
पूर्व में टंकी से सप्लाई मिलती रही है, लेकिन अब पानी नहीं पहुंच रहा। प्रेम आंनद कुंज कॉलोनी के अध्यक्ष मनोज नागपाल के मुताबिक 106 घर कॉलोनी में हैं, जिन्हें पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने जल संस्थान के जेई विनीत चौधरी से भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पानी फिर भी नहीं मिला।