फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अटल आवासीय विद्यालय में दस दिवसीय राजस्थानी लोक नृत्य कार्यशाला

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के अटल आवासीय विद्यालय में राजस्थानी लोक नृत्य कार्यशाला में प्रस्तुति देती छात्र
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दस दिवसीय राजस्थानी लोक नृत्य कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से 11 तक के चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सुनीता कंवर ने विद्यार्थियों को राजस्थानी लोक नृत्य की विभिन्न बारीकियां सिखाईं। उन्होंने मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं, लय और ताल का प्रशिक्षण दिया। यह कार्यशाला प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हुई। संगीत शिक्षक दुर्गेश कुमार और महिला पीईटी प्रवीण भारद्वाज ने इसमें महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें