फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के दस पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी के दस पदाधिकारियों ने बसपा के जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा की प्रति बसपा के प्रदेश प्रभारी को भेजी गई है। सामूहिक इस्तीफे से बसपा के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौतम ने आरोप लगाया है कि बसपा के जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती किसी भी पदाधिकारी का सम्मान नहीं करते और न हीं कार्यकर्ताओं की बात सुनते हैं। संगठन को लेकर लापरवाही का रुख रहता है और पदाधिकारियों में गुटबाजी फैलाते हैं, जिससे पार्टी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष की इसी मनमानी के चलते उन्होंने नौ अन्य पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वाले अन्य पदाधिकारियों में विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष खालिद नदीम कुरैशी, विधानसभा क्षेत्र महासचिव प्रेमकुमार लोधी, कोषाध्यक्ष सोनू भारती, शहर अध्यक्ष शमशाद अहमद, शहर उपाध्यक्ष हरिओम कश्यप, सचिव सागर गोस्वामी, कोषाध्यक्ष सचिन बाल्मीकि, जिला संयोजक बीवीएफ सुभाष कुमार गौतम, शहर महासचिव रोहित कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें