फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसे ‘अंगारे’

Tue, 09 Jun 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार को पारा 45 डिग्री पर था तो सोमवार को यह बढ़कर 46 डिग्री के पास पहुंच गया। सोमवार दोपहर को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री पर पहुंचा तो जनजीवन पर इसका असर देखने को मिला। सुबह 10 बजे के बाद ही लू जिस तरह से झुलसाने लगी, उसने एहसास करा दिया था कि सोमवार की दोपहर सीजन की सबसे गर्म दोपहर रहेगी। हुआ भी यही। छतों पर रखी टंकियों में पानी खौल गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री का उछाल और आ सकता है। मैदानी इलाकों में पारा न केवल दिन, बल्कि रात में भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


सूरसदन चौराहे पर तापमान 46.2 डिग्री
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सूरसदन चौराहे पर लगे ऑटोमैटिक उपकरण में दोपहर 3 बजे तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस उपकरण के रिकार्ड के मुताबिक सुबह 10 बजे पारा 43.8 डिग्री, 11 बजे 44.9, 12 बजे 45.3 डिग्री, एक बजे 45.4 डिग्री, दो बजे 45.6 डिग्री और तीन बजे 46.2 डिग्री पर पहुंचा। शाम 7 बजे तक यह 44 डिग्री तक बना रहा। रात 8 बजे भी पारा 43 डिग्री पर था।
विज्ञापन

गर्मी की खबर के साथ

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रैपिड रिस्पांस टीम बनाई
आगरा। भीषण गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूप बनाने के अलावा सीएचसी और जिला अस्पताल में भी एलर्ट कर दिया है। सीएमओ ने चार डाक्टरों की टीम बनाई है। कंट्रोल रूम नंबर 0562-2600412 पर सूचना दी जा सकती है। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

लक्षण
- त्वचा लाल और शुष्क होना।
- सांस और धड़कन तेज।
- सिर दर्द, थकान, चक्कर आना।

सावधानी
- धूप में निकलें तो छाता या टोपी लगाएं।
- थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीएं।
- कच्चे आम, मौसमी फल का जूस, नारियल पानी और ओआरएस घोल पीएं।

टॉप 6 में आगरा का पारा
शहर    तापमान
इलाहाबाद    47.8
बांदा    47.8
झांसी    46.6
सुल्तानपुर    46.4
कानपुर    46.2
आगरा    45.8
वाराणसी    45.6
लखनऊ    45.5
अलीगढ़    44.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें