फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को पीटने के बाद टेंपो छीन ले गए

Sat, 17 Feb 2024 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को पीटने के बाद टेंपो छीन ले गए
विज्ञापन

- छेड़छाड़ का भी आरोप, कुसमरा चौकी पर दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ नामजद लोगों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और टेंपो छीन कर ले गए। पीड़िता ने नामजद लोगों पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। चौकी पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसने एक टेंपो खरीदा था। जिसकी बाकी किस्त उसने जमा कर दी थीं। शुक्रवार को वह टेंपो में बैठ कर दवा लेने के लिए किशनी गई थी। तभी वहां इटावा निवासी नामजद व अन्य उसके पास आए और कहा कि वह लोग फाइनेंस कंपनी से आए हैं। टेंपो की पैनल्टी बाकी है। इतना कहते हुए नामजद व सहयोगी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके कपडे़ भी फाड़ दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। आरोपी उसका टेंपो लेकर वहां से चले गए। पीड़िता ने कुसमरा चौकी पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें