फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: इधर हो रही थी बहन की गोद भराई... उधर हादसे ने ले ली भाई की जान, साथी की हालत नाजुक; मची चीख पुकार

Sat, 17 Feb 2024 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बहन की गोद भराई के समय सड़क हादसे में भाई की जान चली गई। वहीं साथी की हालत नाजुक है। वह टेंट से रजाई लेकर लौट रहा था। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को बहन की गोद भराई का कार्यक्रम चल रहा था। रजाई लेने टेंट हाउस गए भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


मामला बिछवां थाना क्षेत्र के सहारा गांव का है। गांव निवासी 20 वर्षीय मोनू के घर पर शुक्रवार को बहन की गोद भराई का कार्यक्रम चल रहा था। देर शाम रजाई की जरूरत पड़ी तो वह अपने दोस्त शिवम निवासी गांव भरथरा, थाना औंछा के साथ टेंट हाउस गया। 

वहां से रजाई लेकर दोनों घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही अपने गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मोनू को मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। 

साथी की हालत नाजुक

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। थाना सैफई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल शिवम का उपचार जिला अस्पताल मैनपुरी में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें