फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के इस मार्ग पर आई 'अजीब' आफत: जान बचाकर भागे लोग, अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, छह घायल

Fri, 19 May 2023 05:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के सहावर मार्ग पर दोपहर के समय ऐसी आफत आई कि राहगीरों में भगदड़ मच गई। मार्ग पर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सहावर के ग्राम परतापुर के निकट दोपहर के समय मधुमक्खियां आफत बनकर लोगों पर टूटीं। मधुमक्खियों ने इस तरह हमला किया कि लोगों को जान बचाना मुश्किल पड़ गया। इनके हमले से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

ये है मामला 

टेंपो सहावर से कासगंज की ओर आ रहा था। जब टेंपो ग्राम परतापुर के निकट पहुंचा तभी मधुमक्खियों ने अचानक से हमला कर दिया। चालक शाहिद (24) निवासी मोहल्ला काजी सहावर के पैर में मधुमक्खी ने काट लिया, जिससे उसका टेंपो से नियंत्रण हट गया और टेंपों अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक के अलावा शबाना (40) निवासी सहावर मोहल्ला काजी, मृदुल (27 ), शीला दीक्षित (75 ) निवासी उलाई खेड़ा सुनगढ़ी, रामकिशोर (28), हरीश चंद्र (50) निवासी खेरई थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद घायल हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - परिवार की बदनामी का डर: बहन की खातिर मजबूर हुआ दिव्यांग, सुसराइड नोट लिखा और दे दी जान

Trending Videos
विज्ञापन

दो घायलों को किया गया अलीगढ़ रेफर 

घायलों ने अपनी मदद के लिए चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने रामकिशोर व हरीश चंद्र की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव होते ही बसपा को लगा झटका: मायावती के टिकट पर जीती पार्षद, थामा भाजपा का दामन, उड़े बसपाइयों के होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें