फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मफलर से गला घोंटकर टेंपो चालक की हत्या, रजबहा के समीप पड़ा मिला शव

Sat, 01 Feb 2020 04:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला राय निवासी टेंपो चालक की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को रजबहा के पास फेंक कर फरार हो गए। शनिवार सुबह शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। मृतक के भाई ने कुछ लोगों पर जमीन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
परिजनों के अनुसार गांव नगला राय निवासी 46 वर्षीय कन्हैया पांडेय शराब पीने का आदी था। आरोप है कि उसकी इसी लत का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उसके हिस्से की करीब साढ़े आठ बीघा जमीन को हड़प लिया। करीब तीन वर्ष पहले कन्हैया दिल्ली चला गया था और वहां टेंपो चलाने लगा। 

26 जनवरी को कन्हैया कुर्रा निवासी बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था। बरात में शामिल होने के बाद 30 जनवरी को कन्हैया बुआ के घर से अपने घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वो घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह उसका शव शनिवार की सुबह चितायन रजबहा के पास चरागाह में उसका शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई लालपूत पांडेय का आरोप है कि जिन लोगों ने भाई को शराब पिलाकर उसकी जमीन हड़पी है, उन्हीं लोगों ने हत्या की है। एएसपी ओमप्रकाश सिंह और प्रभारी निरीक्षक किशनी ओमहरि वाजपेयी ने छानबीन की। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें