फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिमांड पर लाए टेंपो चालक ने बरामद कराए कागजात

Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिमांड पर लाए टेंपो चालक ने बरामद कराए कागजात
विज्ञापन

- सड़क हादसे में घायल वृद्ध की लापरवाही से मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। गांव सैदपुर निवासी वृद्ध की लापरवाही के चलते मौत के मामले में जेल में निरुद्ध टेंपो चालक को पुलिस शनिवार के दिन रिमांड पर लेकर आई। उसकी निशानदेही पर मृतक से संबंधित कागजात मोटा रोड से बरामद किए। थाने में कुछ देर पूछताछ करने के बाद आरोपी टेंपो चालक को पुलिस ने वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर रंपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह (90) 30 मार्च को किसी काम से मोटा रोड पर बैंक संबंधी काम से गए हुए थे। बैंक ऑफ इंडिया के पास एक टेंपो चालक ने वृद्ध को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को लोगों ने टक्कर मारने वाले टेंपो में बैठा कर अस्पताल के लिए भेजा था। लेकिन चालक सतीश निवासी बीलपुर खास अस्पताल ले जाने के बजाय इधर-उधर घूमता रहा। वृद्ध की मौत होने के बाद शव को अस्पताल के बाहर रख कर भाग गया था। इस मामले में टेंपो चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। शनिवार को पुलिस सतीश को जेल से रिमांड पर लेकर आई। पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर मोटा रोड से मृतक वीरेंद्र सिंह का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एफडी, वोटर कार्ड आदि बरामद कराए। बरामदगी करने के बाद पुलिस ने आरोपी सतीश को वापस जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें