फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल, बिना मास्क के भक्तों को नहीं मिलेगी प्रवेश

Tue, 01 Jun 2021 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद आज से नई गाइडलाइन लागू हो गई है। इसके तहत मंदिरों के पट भी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। हालांकि बिना मास्क के भक्तों को नहीं प्रवेश नहीं मिला। 
विज्ञापन
रावली महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के आदेश के बाद मंगलवार से शहरभर के सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। सोमवार को शहरभर के मंदिरों में सैनिटाइजेशन किया गया। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को दूर से ही दर्शन करने की व्यवस्था भी की है। मंदिर के टंगे घंटों को भी सैनिटाइज किया गया। 

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन का दवा है कि बिना मास्क लगाए भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कई मंदिरों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए रस्सियां भी लगाई गई हैं। 

ॉशहर के सभी बड़ें और छोटे मंदिरों के महंतों ने सेवादारों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। एक बार में पांच भक्तों के सामाजिक दूरी से दर्शन करने के बाद ही दूसरे पांच भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। मंदिर की तरफ से भक्तों को सैनिटाइज करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर हुई बैरिकेडिंग 
राजेश्वर मंदिर के महंत राजेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही किसी कारण से जो भक्त मास्क नहीं लगाए होंगे, उन्हें मंदिर की ओर से मास्क भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

मन:कामेश्मवर का मुख्य द्वार रहेगा बंद 
मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने कहा कि श्री मन:कामेश्वर मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार मंदिर प्रशासन के अगले फैसले तक बंद रहेगा। भक्तों की संख्या इसलिए कम रहने की उम्मीद है क्योंकि दूसरे कई राज्यों में अभी कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। 

फिर भी जो भक्त मंदिर पहुंचेंगे, उन्हें निकास द्वार से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। इसके बाद भी मंदिर के गर्भगृह में किसी भी भक्त को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सेवादार भी निकास द्वार पर मौजूद रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें