फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर चौसर खेलेंगे श्रीराधावल्लभ तो बांकेबिहारी मंदिर में होगा दीपदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। दिवाली आज मनाई जाएगी। इस दिन श्रीबांकेबिहारी के द्वार दीपों से जगमगाएगा तो श्रीराधावल्लभ जी चौसर खेलेंगे। रविवार को गोवर्धन पूजा होगी। सप्त देवालयों सहित अन्य सभी मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन होगा।
विज्ञापन

मंदिरों की नगरी में दीपों के पर्व को लेकर खासी चहल पहल है। भले ही बाहरी श्रद्धालुओं की मौजूदगी इस बार बहुत कम नजर आ रही है फिर भी परंपरागत आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां के सभी मंदिरों को दीपों से सजाने का दौर शुरू हो गया है। श्रीबांकेबिहारी में तो दीपदान की तैयारी हो रही है। इसके अलावा श्रीराधावल्लभ मंदिर में दिवाली को चौसर की तैयारी है। प्राचीन परंपरानुसार इसी दिन मंदिर में ठाकुर जी चौसर खेलते हैं। अन्य मंदिरों में भी दिवाली के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजन के लिए भी मंदिरों में अन्नकूट की तैयारियां की जा रही है। वृंदावन के अधिकांश मंदिरों में इस दिन अन्नकूट का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें