मथुरा। अभिनेता गोविंदा की धर्मपत्नी सुनीता आहूजा बांकेबिहारी जी के दर्शन करने पहुंचीं।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बुधवार को ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की।
मंदिर सेवायत गोपी गोस्वामी व श्रीनाथ गोस्वामी के साथ मंदिर पहुंचीं अभिनेता गोविंदा की पत्नी ने काफी देर तक श्रीबांकेबिहारी को निहारा। परिवार, सहयोगी और मित्रों के लिए सुख शांति के साथ ठाकुर जी से कोरोना से मुक्ति की कामना भी की। सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें ठाकुर जी की प्रसादी भेंट की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि जब भी समय मिलता है वह श्रीबांकेबिहारी के दर्शनों के लिए वृंदावन आ जाती हैं। अब जानकारी मिली कि ठाकुर जी के पट भक्तों के लिए खुल गए हैं तो वह भी आ गईं। यहां दर्शन पाकर बहुत अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने ब्रज के खानपान की तारीफ भी की। खासकर लस्सी और आलू की टिक्की का स्वाद लिया।