फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर के दीपक से लगी घर में आग, वृद्धा और दो मासूम फंसे...शोर सुनकर पड़ोसियों ने बचाई जान

Sat, 13 Dec 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डेयरी व्यवसायी के घर में मंदिर में जल रहे दीपक से आग लग गई। उस समय घर में उनकी वृद्ध मां और दो मासूम बच्चे थे। तीनों ही आग में फंस गए। शोर  सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने तीनों को सुरक्षित निकाला। 
 
विज्ञापन
डेयरी व्यवसायी के घर में मंदिर में जल रहे दीपक से आग लग गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर के नामनेर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात डेयरी व्यवसायी के घर में मंदिर में जल रहे दीपक से आग लग गई। अंदर 70 वर्षीय मां और दो मासूम बच्चे फंस गए। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने तीनों को सुरक्षित निकाला। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


नामनेर निवासी सौरभ कुमार की हरीपर्वत के घटिया क्षेत्र में डेयरी की दुकान है। वह और पत्नी उमा दोनों जरूरी काम से बाहर गए थे। सौरभ ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 7:15 बजे के करीब घर में मां पूरन देवी ने मंदिर में पूजा कर दीपक जलाया था। इसके बाद हवा से दीपक की लौ से पर्दे में आग लग गई। मां और 6 वर्षीय बेटी गौरिका व साढ़े तीन वर्ष का बेटा अंदर कमरे में थे। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया।

मां के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। गनीमत थी कि घर में दो दरवाजे हैं। लोगों ने पीछे के दरवाजे से अंदर पहुंच कर तीनों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान घर में रखा अधिकांश सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें