मथुरा में चंद्रग्रहण के दिन जहां एक ओर ब्रज के अधिकांश मंदिरों के पट बंद रहेंगे। वहीं पुष्टिमार्गीय प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में ग्रहण की अवधि में द्वारिकाधीश के विशेष दर्शन होंगे।
मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया चंद्र्रग्रहण वाले दिन सायं के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है। इसमें उत्थापन के दर्शन तीन बजकर 45 मिनट से चार बजे तक, भोग व संध्या आरती के दर्शन 4:45 बजे से पांच बजे तक होंगे।
चंद्रग्रहण के समय द्वारिकाधीश के दर्शन खुले रहेंगे। गुरुवार को प्रात: मंगला दर्शन सात बजे से साढ़े सात बजे तक होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के संयुक्त मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव ने बताया 31 जनवरी को प्रात: साढ़े सात बजे से रात्रि तक मंदिरों के पट बंद रहेंगे।