मैनपुरी। रसोइयों का मानदेय बजट उपलब्ध होने के बावजूद भी समय से न भेजने पर डीसी एमडीएम राजीव कुमार की सेवाएं समाप्त करने के डीएम ने निर्देश दिए हैं।
रसोइयों का मानदेय शीघ्र भेजने के बीएसए को निर्देश दिए। मानदेय न मिलने की दशा में वेतन रोकने की चेतावनी दी। जिला स्तरीय अधिकारियों को दो दिन में विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा।
विकास भवन के अंबेडकर सभागार में मंगलवार को एमडीएम टास्कफोर्स की बैठक में डीएम प्रदीप कुमार ने कहा बेसिक शिक्षा की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
अधिकारी, शिक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकारी प्रतिदिन 12 बजे के बाद फील्ड में जाकर निरीक्षण करें। सभी एबीएसए दो माह में प्रत्येक विद्यालय के दो कक्षों में टाइल्स लगवाएं। 14 वें वित्त की धनराशि से प्रधानों, सेक्रेटरी से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में सुविधाएं कराएं।
माह में ब्लाक के सभी विद्यालयों का एबीएसए निरीक्षण कर फोटो सहित रिपोर्ट दें। एबीएसए ब्लाक में रहने का प्रमाण पत्र दें जिससे उनका सत्यापन हो सके। सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एसडीएम भोगांव संदीप कुमार, सीएमओ डा. अरविंद कुमार गुप्ता, डीडीओ एससी मिश्र, पीडी जेएन कुरील, बीएसए विजय प्रताप सिंह, डीआईओएस जीएस राजपूत, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, समाज कल्याण अधिकारी डा. इंद्रा सिंह, डीपीआरओ एससी मिश्रा मौजूद थे।