बड़ा उखर्रा निवासी बॉबी ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 2:35 बजे वह घर की छत पर सो रहा था। तभी पथवारी मंदिर से घंटा बजने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि कुछ युवक मंदिर से घंटे चोरी कर रहे हैं। शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एक युवक को मौके से पकड़ लिया, जिसकी पहचान अरुण निवासी नगला लालजीत, सदर के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें - होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो
तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक की बोरी में करीब 40 छोटे-बड़े चोरी के घंटे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने भागे साथियों में एक का नाम मनोज बताया। मंदिर के बाहर खड़ी बिना नंबर की बाइक मनोज की थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस भागे हुए चोरों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - भाजपा का मिशन 2027: चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति परीक्षण, कौन है सक्रिय, कौन निष्क्रिय? इस तरह होगा निर्णय