कोसीकलां में हनुमान मंदिर को सेनीटाईज करता नगर पालिका कर्मचारी। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां। लॉकडाउन के कारण बंद पड़े नगर के सभी मंदिर सोमवार को खुल गए। मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। अनलॉक-1 के तहत पूरे 73 दिन बाद सोमवार को तमाम बंदिशों और मानकों के साथ भगवती मंदिर, राधा माधव मंदिर, तालाबशाही स्थित महादेव मंदिर, काली मंदिर, दाऊजी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, बालाजी मंदिर खुल गए।
मंदिरों में मानक और शासन की गाइडलाइन के अनुसार तैयारी की गई। उधर सरायशाही मस्जिद के मौलाना जर्रार हुसैन ने कहा कि दिशा-निर्देशों के तहत मस्जिद के अंदर नमाज अदा की गई। वहीं नगर पालिका परिषद ईओ पूर्णिमा दूबे ने सभी मंदिरों को सैनिटाइज कराया। पालिका कर्मचारी सुबह से ही काम में जुट गए। संवाद