फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवट लेगा आगरा का माैसम: बारिश के बाद गर्मी के लिए रहें तैयार, आईएमडी ने पांच दिनों के लिए जताई ये संभावना

Sat, 17 Oct 2026 05:56 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में माैसम एक बार फिर करवट लेगा। बारिश के बाद अब तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को फिर से गर्मी से जूझना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
agra weather - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में माैसम बार-बार करवट बदल रहा है। दो दिन बारिश से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। एक बार फिर पारा चढ़ेगा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार जताए हैं। इससे लोगों को गर्मी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन


बीते दिन अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस था, जो बारिश के बाद 24.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। शुक्रवार को सुबह बारिश होने से हवाएं ठंडी हो गईं, इससे हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 10.2 एमएम बारिश हुई हैं। इसमें देहात के खेरागढ़ में सबसे ज्यादा 12 एमएम रहा। किरावली में सबसे कम चार एमएम बारिश दर्ज की गई। 

बाह में 9.6 एमएम, एत्मादपुर में 6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। दोपहर में धूप निकलने से पारा बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने 19 तक हल्के बादल रहने के आसार जताए हैं, लेकिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 20 अक्तूबर से मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें