फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ ही चढ़ता गया पारा, 45 डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 08 May 2019 05:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
स्कूल जाने वाले बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमतमाये सूर्य देव के आगे बुधवार को सभी बेबस नजर आए। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर आसमान से आग बरसती रही। इससे हर कोई परेशान और बेहाल रहा। सड़कों पर गुजरने वाले लोग भी छांव तलाशते नजर आए। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही तेज धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। सुबह 11 बजे तक सूरज सातवें आसमान पर पहुंच गया। सुबह दस बजे ही पारा 39 डिग्री सेल्सियस था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया पारा भी चढ़ता गया। दोपहर एक बजे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ये तापमान अब तक का सर्वाधिक तापमान था। 

गर्म हवाओं के बीच लोगों का निकलना भी किसी परेशानी से कम नहीं था। धूप में कदम रखते ही तन जलाने वाली गर्मी लोगों को बेहाल कर रही थी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर एसी का सहारा लेते रहे। देर शाम तक गर्म हवाओं के चलते लोग परेशान रहे। स्कूल जाने वाले बच्चे भी गर्मी में पसीना-पसीना नजर आए। दिन तो दिन रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी ने बाजारों में भी बिक्री पर ग्रहण लगा दिया है। दिन भर ग्राहकों की भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले बाजारों में बुधवार को लोग कम दिखे। शाम को बाजारों में कुछ हलचल दिखाई दी, हालांकि इससे भी दुकानदारों को कोई खास फायदा नहीं हो सका। गर्मी से व्यापार प्रभावित रहा। 

मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव बीमारियां भी बढ़ा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही उल्टी, दस्त, डायरिया और हैजा के मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। छोटी सी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में रोजाना पांच सैकड़ा से अधिक मरीज उल्टी और दस्त से पीड़ित आ रहे हैं। जिन्हें उपचार दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें