फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखी ने गिराया यूपी में पारा, आगरा और अन्य शहरों में पड़ रही इतनी ठण्ड

Thu, 07 Dec 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ठंड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 आगरा में मंगलवार के बाद बुधवार को भी बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ को गुजरात के ओखी चक्रवात के बादलों से नमी मिली जो बूंदों के रूप में आगरा पर बरसीं। दो दिनों में तीन मिमी बारिश दर्ज हुई है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। बुधवार को आगरा अधिकतम तापमान में कमी के कारण सूबे का तीसरा सबसे सर्द शहर रहा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही धुंध और बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक लोग गुनगुनी धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन बादलों की ओट से सूरज निकल न सका। धूप न निकलने से तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 22.7 डिग्री पर दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 13.7 डिग्री रहा।

दो मिमी बारिश मंगलवार और बुधवार को हुई। शाम को बारिश के बाद सर्द हवाएं भी चलीं। लोग सर्द हवाओं के कारण रात में अलाव जलाकर तापते नजर आए। वहीं घरों में भी हीटर और गीजर का प्रयोग बढ़ गया। सर्दी को देखते हुए शहर के स्कूलों ने समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन


गुरुवार से अधिकांश स्कूल आठ बजे से हो गए, जबकि अभी तक 7:40 बजे स्कूल खुल रहे थे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कमी के आसार हैं। सुबह कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है।
विज्ञापन

ये है प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

झांसी  21.6

मुरादाबाद 22.2

आगरा 22.7

अलीगढ़ 23.2

मेरठ 24.4

कानपुर 24.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें