राष्ट्रपति के आगरा में आगमन के दौरान पुलिस की सख्ती बुधवार को उन्हीं पर भारी पड़ गई। मंगलवार को पुलिस द्वारा एक सफाई कर्मचारी की पिटाई से भड़के नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बुधवार को जमकर हंगामा काटा। वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के आगमन के चलते शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। राष्ट्रपति की फ्लीट गुजरने के दौरान एमजी रोड पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया।
आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिस अफसर ने वहां सफाई कर रहे कर्मचारी को हटाने के लिए उसकी पिटाई कर दी। मंगलवार को तो यह मामला शांत रहा लेकिन बुधवार को बवाल हो गया।