फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: आगरा में कम हुआ तापमान, मौसम विभाग का पूर्वानुमान...अब बारिश दे सकती है राहत

Mon, 03 Jun 2024 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब बारिश होने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
आगरा का मौसम, काले बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को 43.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, सोमवार को बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से फिर तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार शाम को चली हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिर गया। यह 43.5 रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे यह 29.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

रविवार को भी सुबह से ही धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों को उम्मीद थी कि पिछले दो दिनों की तरह रविवार को भी मौसम का मिजाज बदलेगा। मगर, छुट्टी के दिन रविवार को न तो आंधी आई और न ही बारिश की बौछारों ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, सोमवार को शहर में बारिश पड़ने की संभावना है। हालांकि इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा। बुधवार से एक बार फिर से धूप और गर्मी शहर वासियों को सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 43.5

न्यूनतम तापमान- 29. 7

सूर्योदय- 5: 23
सूर्यास्त- 7:08
एक्यूआई- 48

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें