फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: शादी के 11 महीने बाद पति पहुंचा जेल, खुद को बताया था फौजी; सामने आई ये सच्चाई

Wed, 19 Apr 2023 07:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

फौजी समझकर जिस युवक से शादी की, उसकी सच्चाई 11 महीने बाद उस समय सामने आई, जब भोपाल से आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में फौजी बताकर एक युवक ने शादी कर ली। महिला को बाद में पता लगा कि वह नौकरी नहीं लोगों से ठगी करता है। इस पर मध्यस्थ सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

यहां का है मामला

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी मनोज कुमार ने पुत्री अंजली की शादी 23 जनवरी 2022 को अंकुर राघव निवासी कुंवरपुर थाना पहासू बुलंदशहर के साथ की थी। आरोप है कि शादी की मध्यस्थता करू निवासी अढ़ापुरा थाना पिलुआ और आदित्य कुमार निवासी कुंवरपुर ने की। लड़के की सेना में नौकरी बताई। 20 लाख रुपये में शादी तय हुई थी। आरोप है कि मध्यस्थ सहित दूल्हा, ससुर सुखवीर सिंह, सास रेखा, ननद देवी, चचिया ससुर महाराज सिंह व सोमवीर सिंह ने धोखाधड़ी करके शादी करा दी।

ये भी पढ़ें - शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पति और बेटों के सामने मारी गोली, वजह थी कुछ ऐसी...; दोषियों को सुनाई गई उम्रकैद
विज्ञापन

 

पति को पकड़ ले गई पुलिस

20 नवंबर 2022 को थाना शाजहांबाद जिला भोपाल (मध्यप्रदेश) की पुलिस अंकुर को पकड़कर ले गई। वहां उस पर धोखाधड़ी करके नौकरी लगवाने का मुकदमा दर्ज था। इस पर पूरे झूठ का राज खुला। महिला ने बताया कि 8 नवंबर 2022 को बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद भोपाल जेल में निरुद्ध पति से मिलने गई तो मायके वालों से पांच लाख रुपये लाकर पिता सुखवीर सिंह को देने का दबाव बनाया।

ये भी पढ़ें - चोरी का एक सप्ताह में खुलासा: मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया चोर, पूछताछ में उगला राज
 
 
विज्ञापन

दहेज की कर रहे मांग

इसके बाद पिता ससुराल छोड़ आए तो अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर तीन मार्च 2023 को भूखा-प्यासा रखकर मारपीट करने के बाद रोडवेज बस स्टैंड एटा पर छोड़ गए। महिला थाना प्रभारी नंदनी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें