साथ चलने का बना रहा था दबाव
घटना के दिन दोपहर दो बजे विमलेश अपने भाई के साथ अरविंद के घर आया और संगीता पर एटा चलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब संगीता ने इनकार कर दिया तो विमलेश ने अरविंद और बच्चों के सामने ही संगीता को दो गोलियां मार दीं। जिससे संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। अदालत में सबूतों व गवाहों के बयानों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश विकास गुप्ता ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास व पचास-पचास हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनाई।
ये भी पढ़ें -
युवक की गला रेतकर हत्या: ईंट भट्ठे के पास ऐसे हाल में मिला शव, सहम गए ग्रामीण; नहीं हो सकी शिनाख्त
अवैध असलाह रखने का भी दोषी
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि विमलेश को अवैध असलाह रखने के मामले में भी दोषी ठहराया गया है। उसे तीन साल के कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाई है।