संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश में एक साथ दो ई-मानस सेंटर खुल रहे हैं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज व मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व चिकित्सालय आगरा में स्थापित हो रहे सेंटर का उद्घाटन हो जाएगा।
मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने पर लोग मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व चिकित्सालय जाए बिना भी परामर्श ले सकेंगे। केंद्र सरकार की ई-मानस योजना के तहत मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसमें टेली मेडिसिन की सुविधा 10 अक्तूबर से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश में एक साथ दो ई-मानस सेंटर खुल रहे हैं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज व मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व चिकित्सालय आगरा में स्थापित हो रहे सेंटर का उद्घाटन हो जाएगा। शासन स्तर से चयनित विशेषज्ञ सेंटर में सेवाएं देंगे। आम लोगों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जहां पर मनोचिकित्सक नहीं हैं, वह फोन व वीडियो कॉल के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। जिला अस्पताल व अन्य अस्पतालों के चिकित्सक भी मदद ले सकेंगे।
टेली मेडिसिन के माध्यम से ई-मानस सेंटर से 24 घंटे परामर्श प्राप्त करने की सुविधा रहेगी। सेंटर स्टाफ की ड्यूटी पाली में लगाएगी। 10 अक्तूबर को ही टेलीमेडिसिन नंबर भी जारी कर दिए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टेली मेडिसिन में अवस्थापन सुविधाओं की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। तीन कंप्यूटर, फर्नीचर आदि लगाए जा रहे हैं।