फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से इंदौर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबर, यहां से भी कर सकेंगे 'तेजस' में सफर

Mon, 13 Jan 2020 03:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से नई दिल्ली के बीच देश की पहली निजी ट्रेन का संचालन सुचारु होने के बाद अब आईआरसीटीसी ने नई दिल्ली से इंदौर के लिए तेजस एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। इस ट्रेन का आगरा कैंट में भी ठहराव होगा। 
विज्ञापन


आगरा के लोग भी तेजस में सफर कर सकेंगे। आईआरसीटीसी ने देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ से नई दिल्ली के बीच शुरू किया था। इसके बाद 19 जनवरी से मुंबई से अहमदाबाद के बीच दूसरी तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। 

आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि तीसरी तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से इंदौर के लिए चलाई जाएगी। इसमें भी अन्य तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी ट्रेन का प्रस्ताव अभी शुरुआती दौर में है। इसके लिए आईआरसीटीसी कंपनियों के लिए टेंडर निकालेगी। इसके बाद ट्रेन को किसी कंपनी को संचालित करने के लिए दिया जाएगा। इस साल के अंत तक आगरा को यह नई ट्रेन मिल सकती है। 
  
तेजस में क्या हैं सुविधाएं
- तेजस में यात्रा के दौरान यात्री का 25 लाख रुपये का ट्रेवल इंश्योरेंस होता है।
- तेजस के एक घंटे लेट होने पर यात्रियों को एक सौ रुपये और दो घंटे से ज्यादा की देरी पर 250 रुपये का मुआवजा दिया जाता है। 
- तेजस में वाई फाई, भोजन और एंटरनेटमेंट की सुविधाएं हैं।
- इस गाड़ी में बुकिंग 60 दिन पहले ही कराई जा सकती है, जबकि अन्य ट्रेनों में 120 दिन पहले बुकिंग होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें