फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसीलदार के पेशकार को एंटी करप्शन ने थाने में बुलाया

Sun, 27 Oct 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। तहसीलदार के पेशकार के भ्रष्टाचार निरोधक मुकदमे में वांछित होने के बाद में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने बयान दर्ज कराने के लिए एंटी करप्शन थाना आगरा बुलाया है। नहीं पहुंचने पर पेशकार रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों को सही मान लेने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


4 अक्टूबर को एंटी करप्शन टीम आगरा ने तहसीलदार कोर्ट में छापा मारकर कोर्ट के अंदर से प्राइवेट कर्मी हरीसिंह को 5000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा था। उसके खिलाफ करहल कोतवाली में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीम ने रिपोर्ट में पेशकार विपिन कुमार राजपूत को भी नामित आरोपी बनाया गया था।

रिपोर्ट में नाम आने के बाद से पेशकार विपिन कुमार राजपूत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें निलंबन का सामना करना पड़ा है। उसके बाद से वह फरार चल रहे हैं। जांच अधिकारी कल्पना गौतम द्वारा फरार चल रहे पेशकार विपिन कुमार को एंटी करप्शन थाना आगरा में पहुंचकर अपने बयान अंकित कराने के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि नोटिस प्राप्ति के पांच दिन के अंदर एंटी करप्शन थाना आगरा में निर्धारित समय में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराएं। यदि निर्धारित समय पर थाने में उपस्थित नहीं होते हैं तो माना जाएगा कि लगाए गए सभी आरोप सच है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें