बाह। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की जमीनी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को बाह के तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने नायब तहसीलदार सुधीर गिरी के साथ जरार, पुरा गुमानसिंह, खोहरी, राजारामपुरा के बूथ की जांच की। यहां लापरवाही मिलने पर उन्होंने बीएलओ को 2 दिन में सुधार की चेतावनी दी। तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया गया था। गांव के लोगों से भी फीडबैक लिया गया था। वहीं, एसआईआर के लिए भाजपा कोर कमेटी सदस्य पवन भदौरिया ने बाघराजपुरा में, सपा के लल्ला गुर्जर ने जैतपुर क्षेत्र में मतदाताओं के सर्वे प्रपत्र भरवाए। संवाद
पेड़ की डाली बनेगी हादसे का सबब
बाह। आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर पेड़ की डाली टूट कर लटक गई है। शुक्रवार को हाइवे पर पेड़ की लटकी हुई डाली को छूते हुए वाहन गुजरते रहे। हादसे के खतरे को लेकर लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग का ध्यान नहीं गया है। लापरवाही को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों ने समय रहते पेड़ पर लटकी हुई डाली को हटवाने की मांग की है। संवाद